Connect with us

पूर्वांचल

स्टेशन मास्टर को गोली मारने वाले दो शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली ‌(पीडीडीयू)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर में जिवनाथपुर स्टेशन मास्टर को गोली मारने वाले दो शूटरों को पुलिस ने शनिवार की देर शाम सैयदराजा के धरौली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता वेंडर रमेश को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Loading...

इस घटनाक्रम के संबंध में डिप्टी एसपी ने बताया कि, दोनों शूटरों ने वेंडर रमेश के कहने पर ही स्टेशन मास्टर को गोली मारी थी। रमेश ने ही बदमाशों क़ो असलहे उपलब्ध कराए थे। रमेश ने स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा पर ट्रेन को मनमुताबिक प्लेटफॉर्म पर रोकने के नाम पर रुपए बढ़ाकर मांगने का आरोप लगाया है।

वह जिवनाथपुर स्टेशन पर चाय, नमकीन बिस्कुट का स्टॉल चलता था। ट्रेन से यात्रियों के उतरने पर उसकी बिक्री हो इसके लिए वह चाहता था कि ट्रेन उसी प्लेटफार्म पर रुके जिस पर उसका स्टॉल है। ऐसे में स्टेशन मास्टर को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दोनों शूटरों की मदद से हमला करवाया था। रमेश की निशानदेही पर गिरफ्तार शूटर कृष्ण कुमार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जिवनाथपुर स्थित संकट मोचन कॉलोनी का रहने वाला

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page