Connect with us

वाराणसी

स्कॉर्पियो से 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

Published

on

वाहन स्वामी की तलाश में जुटी पुलिस, मामले में जांच जारी

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार से 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के कनियर ग्राम सभा अंतर्गत नारायणपुर गांव के पास स्थित एक तालाब के समीप शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बड़ागांव प्रवीण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के वाहन के पास पहुंचते ही वहां खड़े दो संदिग्ध अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।

पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर यूपी 65 ईडी 4748 नंबर की गाड़ी से रॉयल स्टेज, 8 पीएम, रॉयल ग्रीन और रॉयल चैलेंज ब्रांड की कुल 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।

पुलिस अब स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की तलाश में जुट गई है। इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप पांडेय, साधोगंज चौकी प्रभारी अविनाश सिंह, उपनिरीक्षक पंकज सिंह सहित हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, अभिषेक वर्मा, राजन समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page