Connect with us

गाजीपुर

स्कूल चलो अभियान एवं विदाई समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। प्राथमिक विद्यालय बघॉव क्षेत्र सादात जनपद गाजीपुर में छात्र-छात्राओं के सम्मान व विदाई समारोह तथा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता अभियान रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर मे आकर रैली को समाप्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयभान, सतीश चंद्र सिंह यादव (प्रधानाध्यापक), राजन कुमार पांडे (सहायक अध्यापक), अभिनय कुमार (सहायक अध्यापक) ,किशोर यादव ( सहायक अध्यापक) ,नीतू सिंह (शिक्षा मित्र) व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा अभिभावक कमिश्नर कुमार, शाहनवाज अंसारी, निशा देवी, प्रकाश भारती, व अन्य अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Loading...

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया गया ।इसके बाद प्रत्येक कक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गयी। प्रधानाध्यापक ने उपस्थित लोगों को बताया कि शिक्षा समाज की वह रीढ है, जो न केवल व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है ,बल्कि एक राष्ट्र के भविष्य को भी उज्जवल बनाती है। यह केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि सोचने समझने और सही गलत के बीच अंतर करने की क्षमता विकसित करने का एक माध्यम है। आज के परिवेश में सभी लोगों के लिए शिक्षा एक अनमोल रत्न है । शिक्षा वह सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। यह अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली यात्रा है। इस अवसर पर नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से अपील की गयी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page