Connect with us

गाजीपुर

सौहार्द मंच ने ग्रामीण प्रतिभाओं को किया सम्मानित, बंधुत्व का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर)। गांव पाली स्थित पंचायत भवन सभागार में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच तथा समावेशी साथी प्रेम शंकर पाण्डेय के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देकर उनका उत्साहवर्धन करना था।

कार्यक्रम में केडी पब्लिक स्कूल मुहम्मदपुर कुसुम के छात्र अर्पित जायसवाल (निवासी सिधागरघाट), मां शारदा राजनारायण इंटर कॉलेज पाली के प्रिंस कुमार (निवासी मुहम्मदपुर कुसुम), श्यामा देवी इंटर कॉलेज अवराकोल की छात्रा अंजली यादव (निवासी मुहम्मदपुर टंडवा), दीपू (निवासी मुहम्मदपुर टंडवा), पलक राय और अर्पिता राजभर (निवासी पाली) को मेडल, उपहार और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूलभूत मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता काजी फरीद आलम, नज्जमुसाकिब अब्बासी, ब्रज भूषण सिंह, मनोज तिवारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान वसीम अब्बासी ने मंच पर उपस्थित सभी सम्मानितजनों का माल्यार्पण कर आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालपरीखा चौहान ने की, जबकि मंच संचालन मनोज तिवारी ने किया। बंधुत्व मंच के सक्रिय साथियों राजू यादव, नौशाद अहमद, कतवारू, उमाशंकर चौहान, रफीक अहमद, परशुराम यादव, संजय राय, शिंटू बाबा, रविन्द्र गुप्ता, अंगद वर्मा, अरुण, अजय गुप्ता, प्रांजल और पवन की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page