गाजीपुर
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने आरोपी गिरफ्तार
कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक भाईलाल मय हमराह ग्राम गंगौली क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने के मामले में ग्राम गंगौली निवासी सुशील राजभर पुत्र संजय राजभर को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 353(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है और वह ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद, गाजीपुर का निवासी है।
