गाजीपुर
सोते वक्त अधेड़ की निर्मम हत्या
Loading...
Loading...
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा गांव में सोमवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात में जयप्रकाश गौड उर्फ उतील (50 वर्ष) की बांस से पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, जयप्रकाश अपने घर के अहाते में बने एक कमरे में अकेले सो रहे थे, जब उन पर हमला हुआ।
मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें नहीं देखा तो खोजबीन शुरू हुई, जिसके बाद उनकी लाश कमरे में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे।
Loading...
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
Continue Reading
