Connect with us

पूर्वांचल

सेवानिवृत्त दरोगा के घर भीषण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद भूपतपट्टी में चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा अजय कुमार सिंह के घर को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। अजय कुमार सिंह, जो जून 2024 में रिटायर हुए थे, परिवार सहित 8 अक्टूबर 2024 को लखनऊ गए थे।

Loading...

15 अक्टूबर को लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा पाया। तीन कमरों की अलमारियों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो चुकी थी।घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page