Connect with us

राज्य-राजधानी

सेमरियावा क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय, हरे पेड़ों को ‘सूखा’ बता कर की जा रही कटान

Published

on

हरे पेड़ों की कटान पर प्रशासन मौन, पर्यावरण को भारी नुकसान

संतकबीरनगर। विकासखंड सेमरियावा क्षेत्र के बुधा खुर्द गांव में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान का कारोबार अपने चरम पर है आरोप है कि कुछ वन माफिया वन कर्मियों से मिली भगत कर क्षेत्र की हरियाली उजाड़ने में लगे हैं। आए दिन हरे पेड़ों को सुखा बता कर काट दिया जा रहा है जिससे कई बाग बगीचों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बुधा खुर्द चौराहे पर हरेआम के पेड़ की कटान होते देख आसपास के ग्रामीणों ने एकत्र होकर इसका कड़ा विरोध किया सूचना मिलने पर वन विभाग के कुर्मी आलोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने हरे पेड़ की कटान को लेकर जमकर नाराजगी जतायी कुछ समय तक मौके पर रहने के बाद वन विभाग ने हरे आम के पेड़ की कटान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही कटान को देखते हुए ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग कर्मियों और पुलिस की आपसी मिलीभगत के कारण इस तरह की अवैध गतिविधियां बेखौफ जारी है। ग्रामीणों ने अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page