Connect with us

गोरखपुर

सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल ने रक्तवीर गौरव सम्मान से शिवाम्बुज पटेल को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के सीआईडी गोरखपुर में कार्यरत रक्तवीर युवा क्लब के संस्थापक रक्तवीर शिवाम्बुज पटेल को रक्तदान शिविर व सामाजिक कार्यों हेतु सेंटर फॉर साइट द्वारा बापू डिग्री कॉलेज में वहां की प्रचार्य डॉ मंजू मिश्रा के हाथों सम्मानित किया गया।

शिवाम्बुज पटेल ने बताया रक्तवीर युवा क्लब निरतंर कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने समय समय पर रक्तदान शिविर कराने, अन्नदान सेवा जैसे अन्य सामाजिक कार्य कर रही है जिसमे शहर के युवा समाजसेवी जुड़े हुए है। शिवाम्बुज पटेल, पिछले कई वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने इसका श्रेय रक्तवीर युवा क्लब के उन सभी साथियों को दिया जो दिन रात कभी भी दूसरों के सहयोग में खड़े रहते।

Loading...

रक्तवीर युवा क्लब गोरखपुर द्वारा गोरखपुर जिले में पिछले 5वर्षों में 30 रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ ।गोरखपुर में 3200 से ज्यादा मरीजों को मौके पर रक्त उपलब्ध कराकर हजारों जिंदगियां बचाने का प्रयास किया व हजारों मरीज ऐसे थे जिनके परिजन ही ब्लड देना नही चाहते थे उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक करके उनसे रक्तदान करवाया। थैलेसीमिया व कैंसर के मरीजों को रक्त की

कमी न हो इसके लिए समाज के हर वर्ग को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किये। युवाओं को रक्तदान के प्रति व समाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किये। रक्तवीर युवा क्लब के रक्तवीरो के सहयोग से हर साल ठंड में कम्बल वितरण किया जाता है। समय समय पर अन्नदान सेवा भी चलता रहता है।ऐसे निरतंर समाजिक कार्य रक्तवीर युवा क्लब द्वारा चलते रहते है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page