शिक्षा
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया गोरखपुर का शैक्षणिक भ्रमण
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद का शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण चौथे चरण में गुरुवार को गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शैक्षिक भ्रमण गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया।
गोरखपुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने चिड़ियाघर, अंबेडकर पार्क और रामगढ़ ताल का अवलोकन किया। इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे उत्साह और खुशी से खिल उठे। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं पूरे समय उत्साहित दिखाई दिए।

विद्यालय द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण में इससे पहले पहले चरण में प्लेवे से यूकेजी तक के छात्र-छात्राओं ने जिले के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया था। दूसरे चरण में कक्षा 1 और 2, तीसरे चरण में कक्षा 3 और 4 के छात्रों ने भ्रमण का आनंद लिया, जबकि चौथे चरण में आज कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं को गोरखपुर भेजा गया।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाने का उद्देश्य यह है कि वे इतिहास को प्रत्यक्ष देखकर समझ सकें, जिससे उनके बौद्धिक विकास में वृद्धि हो।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
