वाराणसी
सुरेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा पर बोला हमला
वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के हरिभानपुर खोभार गांव में अरविंद यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पखंडी राम बिंद ने की जबकि संचालन राजेश यादव और सुजीत यादव ने किया।पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने बैठक में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे जनता को धोखा देने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में यह सरकार केवल झूठे वादों से वोट लेकर जनता को कष्ट दे रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने आसपास के मतदाताओं को जोड़ें और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने दावा किया कि विरोधी दलों की जमानत जब्त हो जाएगी।
इस मौके पर कन्हैया लाल राजभर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में राम सिंह यादव, रेवती रमन पटेल, रंजीत पटेल, मुस्तकीम अंसारी समेत समाजवादी पार्टी के 34 सेक्टर प्रभारी और 6 जोनल प्रभारी उपस्थित रहे।
