Connect with us

राष्ट्रीय

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 0.2% बढ़ी

Published

on

अब यह 8.2%, तीन साल के टाइम डिपॉजिट पर भी 0.1% का फायदा

सरकार ने शुक्रवार, 29 दिसंबर को जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की। सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। अन्य योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले 29 सितंबर को सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए RD पर दरों में 0.20% की बढ़ोतरी की थी। सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7% थी। यह लगातार छठी तिमाही है जब इन स्कीम्स की दरों में बढ़ोतरी हुई है।
वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक बदलाव नहीं किया था। इसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa