Connect with us

गोरखपुर

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया नए राजकीय आईटीआई का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पिपरौली क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाला बहुप्रतीक्षित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधिवत रूप से आमजन को समर्पित किया गया। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण होने के साथ ही पिपरौली तथा गीडा औद्योगिक क्षेत्र के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खुल गए हैं।

नरकटहा गांव में निर्मित यह अत्याधुनिक आईटीआई उत्तर प्रदेश सरकार की कौशल विकास नीति को मजबूत करेगा। संस्थान में युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए उन्नत प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, कार्यशालाएं और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। गीडा क्षेत्र में बढ़ते औद्योगिक विस्तार को देखते हुए यह आईटीआई स्थानीय उद्योगों को कुशल मैनपावर उपलब्ध कराएगा।

सूत्रों के अनुसार यहां ड्राफ्ट्समैन (सिविल), सर्वेयर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग सहित कई प्रमुख ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रथम सत्र से ही युवाओं की बड़ी संख्या में रुचि देखी जा रही है।

Advertisement

स्थानीय लोगों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस संस्थान के शुभारंभ को पिपरौली और गोरखपुर के औद्योगिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे गोरखपुर-बस्ती मंडल में रोजगार और कौशल विकास की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

नई आईटीआई के शुरू होने से पिपरौली, बेलघाट, खजनी, चारगांवा, तथा गीडा क्षेत्र के हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में निजी निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। यह लोकार्पण पिपरौली क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page