Connect with us

अपराध

सिपाही के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित रैदासपुर गांव में रविवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सिपाही के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने घटना स्थल पर धमकी भरा पत्र भी छोड़ा और फरार हो गए। घटना से परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार रात करीब 12 बजे गांव निवासी अमर बहादुर यादव के घर पर दो बदमाश बाइक से पहुंचे और दरवाजे पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार और थार जीप को भी निशाना बनाया। दोनों वाहनों पर गोली के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद बदमाशों ने देवरिया कोतवाली में तैनात सिपाही आनंद यादव उर्फ नंदू के नाम धमकी भरा पत्र छोड़ा, जिसमें लिखा था, “अब परेशान किया तो किसी को भी गोली मार दी जाएगी।”

आनंद यादव अमर बहादुर के छोटे बेटे हैं, जबकि बड़े बेटे अमित यादव गिट्टी-बालू का व्यापार और ठेकेदारी करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने करीब छह से सात राउंड फायरिंग की थी। मौके से छह खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनके अनुसार, बदमाश केवल पुलिस का ध्यान भटकाने और दहशत फैलाने के इरादे से धमकी भरा पत्र छोड़ गए।

इस घटना पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page