वाराणसी
सास ने बहू पर ढाई करोड़ के गहनों और 80 लाख की चोरी का लगाया आरोप
Loading...
Loading...
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की वृद्धा बासमती देवी ने अपनी छोटी बहू मुस्कान पर ढाई करोड़ रुपये मूल्य के गहने और 80 लाख रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि बहू पहले प्रतापगढ़ और इसके बाद मुंबई चली गई।
Loading...
बासमती देवी ने कहा कि गहने उन्होंने अपने छोटे बेटे दिनेश की बेटी मिलिमा और नातिन स्वास्तिका की शादी के लिए बनवाकर रखे थे, जिन्हें मुस्कान ने चोरी कर लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Continue Reading
