Connect with us

वाराणसी

सावन शुरू होते ही शिवभक्ति में डूबी काशी, मनोकामेश्वर रत्नेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ महीना भर चलने वाला रूद्राभिषेक

Published

on

वाराणसी। उमा काशी विशेश्वर ऊं नमः शिवाय जप यज्ञ समिति द्वारा श्रावण मास पर्यंत मनोकामेश्वर रत्नेश्वर महादेव मंदिर, मीरघाट में विश्वकल्याणर्थ 251 रुद्राभिषेक के आयोजन का शुभारंभ सावन के पहले दिन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि (मुख्य यजमान) अन्नपूर्णा मठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंकरपुरी व पूर्व मंत्री विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अखंड ज्योति जला कर षोडशोपचार विधि द्वारा दूध पंचामृत से मनोकामेश्वर रत्नेश्वर महादेव का अभिषेक किया। शृंगार पंडित कैलाश मिश्र सहित वैदिक ब्राह्मणों ने किया। साथ ही इन पुरोहितों ने ही पूजन भी सम्पन्न कराया। विश्व कल्याण की मनोकामना पूर्ति के लिये वैदिक ब्राह्मणों ने रुद्राभिषेक का आयोजन चारों प्रहर में प्रतिदिन किया जाएगा जिसमें यजमान के रूप में कोई भी व्यक्ति निर्धारित सीमित शुल्क देकर के अनुष्ठान में शामिल हो सकता है।
मनोकामेश्वर रत्नेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ महीना भर चलने वाला रूद्राभिषेक
मनोकामेश्वर रत्नेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ महीना भर चलने वाला रूद्राभिषेक
सिर्फ सावन नहीं पूरे साल होने चाहिए ऐसे आयोजनःशंकरपूरी
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपूरी ने ॐ नमः शिवाय बैंक में ॐ नमः शिवाय लिखते हुए कहा कि ऐसे अनुष्ठान काशी में सिर्फ श्रावण मास पर्यंत ही नहीं वरन वर्ष पर्यंत होने चाहिए। कम से कम हर सोमवार, प्रदोष एवं मासशिवरात्रि को तो रत्नेश्वर महादेव का भव्य शृंगार अभिषेक होना ही चाहिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर शिवभक्तों में मुख्य रूप से संरक्षक वेदमूर्ति शास्त्री, विनय चौधरी, राजेश शर्मा (पिंटू), पं शिवदत्त द्विवेदी, राघवेंद्र सारस्वत, पवन शर्मा, जय शर्मा, निर्मल यादव, शोभनाथ यादव, कन्हैया लाल यादव , सुनील शर्मा (मुंशी),महेश शर्मा, दिनेश मिश्र, किसन चौधरी, शशिधर इस्सर आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा महानगर के संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे के डी ने किया जबकि संस्था के संरक्षक पं वेदमूर्ति शास्त्री ने आभार जताया। स्वागत, अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंट कर संस्था के व्यवस्थापक पं विजय कृष्ण मिश्र, संजय ढाँचोलिया एवं सुनील शर्मा ने किया। पंडित वेदमूर्ति शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक सोमवार एवं विषेश तिथियों पर बाबा का रुद्राभिषेक विशेष पूजन सामग्री से भी करवाने की व्यवस्था है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page