Connect with us

पूर्वांचल

साइबर ठगी का शिकार हुए दरोगा

Published

on

Loading...
Loading...

रामपुर (जौनपुर)। एक स्थानीय दारोगा के खाते से दो लाख 73 हजार 582 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दारोगा ने खुद इस ठगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। सब इंस्पेक्टर इंद्रदेव सिंह के अनुसार, 29 सितंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। जब उन्होंने “हैलो-हैलो” कहा, तो दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला, और फोन अचानक कट गया।

कुछ समय बाद जब उनका फोन चालू नहीं हुआ तो उन्होंने उसे मोबाइल की दुकान पर ले जाकर दिखाया। दुकानदार ने बताया कि सिम में खराबी आ गई है। रविवार होने के कारण सिम को ठीक नहीं किया जा सका लेकिन सोमवार को जब सिम सक्रिय हुआ तो उन्हें अपने खाते से पैसे निकलने के मैसेज मिलने लगे।

Loading...

इस बीच चार अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2 लाख 73 हजार 582 रुपये निकाल लिए गए थे और इन सभी खातों में वही मोबाइल नंबर दर्ज था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने पुष्टि की कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page