Connect with us

मऊ

सांसद ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। घोसी के माननीय सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में विकास भवन के सभाकक्ष में जनपद के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सेमरी जमालपुर में स्व. कल्पनाथ राय जी की मूर्ति के आसपास जल जमाव की समस्या उठाई गई जिस पर सांसद ने अधिकारियों को जल जमाव के निवारण के लिए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने जनपद में अन्य स्थानों पर भी जल जमाव की समस्या का समाधान शीघ्र कराने की बात की।

सांसद ने बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा जनता से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर गंभीरता दिखाई और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाए। किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति में सांसद ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

इसके साथ ही सांसद ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों को सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने हर घर जल योजना के तहत निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी। इस बैठक में परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page