वाराणसी
सर्वोच्च/उच्च न्यायालय के आदेशानुसार विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन
आरबट्रेशन के निष्पादन वादों का किया गया निस्तारण
रिपोर्ट - मनोकामना सिंह
वाराणसी। विशेष लोक अदालत में कुल 32 आरबट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। गौरतलब हो कि
सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जनपद न्यायाधीश डा० अजय कृष्ण विश्वेश के दिशा-निर्देशन में रविवार को आरबट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने उक्त के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष लोक अदालत में कुल 32 आरबट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें रामसुनिल सिंह पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट द्वारा 06 वाद, संजीव कुमार सिन्हा अपर जिला जज कोर्ट संख्या-01 द्वारा 04 वाद, रोहित रघुवंशी अपर जिला जज कोर्ट संख्या – 02 द्वारा 03 वाद, सपना शुक्ला अपर जिला जज कोर्ट संख्या 03 द्वारा 09 वाद, शिखा श्रीवास्तव अपर जिला जज कोर्ट संख्या-16 द्वारा 04 वाद, अभय कृष्ण तिवारी विशेष न्यायाधीश (भ्र0नि0अधि0) द्वारा 02 वाद, सियाराम चौरसिया अपर जिला जज कोर्ट संख्या- 06 द्वारा 03 वाद व मनोज कुमार तिवारी अपर जिला जज कोर्ट संख्या-05 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया।