वाराणसी
सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा हेतु पर्याप्त पेयजलापूर्ति की व्यवस्था है-मु0चि0अ0
Loading...
Loading...
सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा हेतु पर्याप्त पेयजलापूर्ति की व्यवस्था है-मु0चि0अ0
Loading...
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में पानी की टंकी जल अमृत का हैं, जिसका सफाई के लिये ढक्कन हटवाया गया था, जिसकी सफाई होने के पश्चात् ढक्कन लगवा दिया गया है।चिकित्सालय में स्थापित टंकिया छतों पर लगे होने के कारण बन्दरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उसे ठीक करा लिया जाता है। साथ ही चिकित्सालय परिसर में स्थापित हैण्डपंप के खराब होने की सूचना पर तत्काल उसकी मरम्मत करवाते हुये ठीक करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में जगह-जगह पाँच वॉटर कूलर जिसमें आर.ओ. लगा हुआ है एवं पाँच केंट का छोटा आर.ओ. लगा है एवं दो बड़े ट्यूबवेल से निरंतन पानी की सप्लाई की जाती है। टंकियों की सफाई प्रत्येक तीन माह पर कराते हुये उसके सफाई की तिथि सम्बन्धित टंकी पर अंकित करा दिया जाता है। साथ ही चिकित्सालय के पानी की जाँच हेतु तीन माह के अन्तराल पर बी.एच.यू. स्थित प्रयोगशालाला में परीक्षण हेतु भेजा जाता है।
उन्होंने बताया कि पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 500 लीटर क्षमता के 02 आर०ओ० प्लांट हैं। इसके अतिरिक्त मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ पानी के पीने हेतु प्रत्येक वार्ड में आर०ओ० प्लांट मय वाटर कूलर लगाये गये हैं। मेडिकल वार्ड में खराब पड़े वार्ड कूलर की मरम्मत कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित कर दिया गया है, जिसे शीघ्र ही सही करा लिया जायेगा। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र - दुर्गाकुण्ड में मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए माह मार्च में नया वाटर कूलर 80 लीटर का लगवाया गया है एवं उसे नये स्थान पर स्थापित किया गया है एवं पूरे चिकित्सालय के वार्ड को इन्वर्टर से कनेक्शन किया गया है। मरीजों को पीने का पानी एवं प्रकाश की सुविधा पूर्णरूप से उपलब्ध है।
Continue Reading
