गोरखपुर
समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने फुटपाथ पर रह रहे जरुरतमंदो में वितरित किया गर्म कपड़ा
गोरखपुर। गर्म कपड़ा बैंक मूहिम के अन्तर्गत युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ठण्ड के रात्रि मे जरुरतमंदो के लिए सेवा स्वरुप कपड़ा वितरण करने का नेक कार्य कर रहें है ।
गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय दिसम्बर जनवरी माह मे जगह जगह फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहे जरुरतमंदों मे सामर्थ्यनुसार कपड़ा व कम्बल वितरण करने का संकल्प लिया है। समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय रात्रि मे निकल कर धर्मशाला से रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क किनारे रह रहे जरुरमंद परिवार के बच्चों वृद्धजनों व महिलाओं का ठण्डक मे जीवन रक्षा के लिए गर्म कपड़ा देकर नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को सार्थक कर रहे हैं।
असहाय जरुरतमंदों के लिए विगत एक दशक से युवा जनकल्याण समिति संगठन द्वारा कुलदीप पाण्डेय शीतकालीन माह मे समय समय पर जरुरतमंद लोगों तक पहुँचकर नये-पुराने कपड़े़े व कम्बल का दान कर पूनीत कार्य करनें के लिए प्रयासरत है। कुलदीप पाण्डेय ने बताया की हमारे संस्था का यही लक्ष्य रहा है की प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक लोगों को कपड़़ा कम्बल दान कर जीवन बचाया जाये और जनमानस मे चेतना जागृत कर असहायों की सदैव मदद करने के लिए प्रेरित किया जाये।
कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा की संगठन की सोंच है की सामर्थ्यवान व्यक्ति अपने आय का कम से कम दशांश भाग समाज सेवा रुपी कार्यों मे लगाकर पुण्य का कार्य करें।समाज के लोग सकारात्मक भावना को मन मे धारण करके नाकारात्मक विचार वाले व्यक्ति से दूर रहें तभी समाजसेवा का कार्य सार्थक होगा ।
