Connect with us

वाराणसी

सपाईयो ने सपा कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय अर्दली बाजार में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मान स्तंभ के समक्ष संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड़” और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने भारतीय संविधान और इसके महत्व पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है।

हमारा संविधान हमें सुरक्षा और अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने पीडीए के नारे को संविधान की शक्ति का प्रतीक बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है और संविधान के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

Loading...

संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति है। इसी दिन संविधान निर्माण समिति के सदस्य डॉ. सर हरिसिंह गौर का जन्मदिन भी होता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जैसे आत्माराम यादव, संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”, श्रीराम सिंह यादव, उमाकांत त्रिपाठी, सचिन प्रजापति, धर्मवीर सिंह पटेल, नंदलाल कनौजिया, निलेश यादव और रामकुमार यादव शामिल हुए। सभी ने संविधान को भारत की संजीवनी और लोकतंत्र की ढाल बताते हुए इसके संरक्षण का आह्वान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page