वाराणसी
सत्तापक्ष से सवाल करना विपक्ष का धर्म : विष्णु शर्मा विश्वकर्मा
वाराणसी। नागरिक अधिकारों और संविधान पर प्रहार होने की स्थिति में सत्ता पक्ष से सवाल करना विपक्ष का युगधर्म है। यह विचार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जयंती समारोह में व्यक्त किए।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल तथा बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी मौजूद रहे। अंसारी ने कहा कि जनसेवा, जनसमर्पण और संवैधानिक आदर्शों के लिए संघर्ष की राजनीति पं. कमलापति त्रिपाठी की अमूल्य विरासत है, जो सभी को प्रेरणा और मार्गदर्शन देती है।
समारोह में तृणमूल नेता राजेशपति त्रिपाठी और पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने मंच पर उपस्थित होकर सपा नेता विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ और बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी का अभिनंदन किया और संघर्ष में साथ रहने का भरोसा जताया।
