वाराणसी
सड़क हादसे में मृत 10 मजदूरों के परिजनों को अखिलेश यादव के तरफ से 50-50 हजार का चेक वितरित

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रामसिंहपुर/बीरबलपुर गांव निवासी वीते 3 अक्टूबर 2024 को ढलाई का काम कर लौटते समय मिर्जापुर जिले के कटका गांव के समीप मजदूरी कर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से 10 मजदूरों की मौत हो गयी थी और तीन मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सपा के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से घटना को अवगत कराया था जिसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मृतक के परिजनों के नाम से 50-50 हजार रुपए का चेक आर्थिक मदद के रूप मे सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव में पहुंच मृतक मजदूरों के परिजनों पूजा देवी, विमला देवी, शशि कला ,अनीता देवी ,धर्मा देवी, मंजू देवी ,निशा, गीता देवी ,हूबलाल व दौलत राम को चेक सौंपा।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल व विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा द्वारा तीन घायलों को भी 10-10 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया। सपा के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंन्हा, सपा कैंट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष पखंडी बिंद सहित अन्य सपा नेता मौके पर मौजूद रहे।

बता दे कि, बीते 3 अक्टूबर 2024 को देर रात मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के कटका (पड़ाव) गांव के सामने औराई क्षेत्र से छत की ढलाई का काम कर वापस घर आ रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें मौके पर ही 10 मजदूरों की मौत हो गई थी वही 3 मजदूर घायल हो गए थे।