Connect with us

वाराणसी

सड़क हादसे में भांजे की मौत, मामी और दो बच्चियां घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के कोषड़ा गांव के समीप मंगलवार को दोपहर बाइक से घर जा रहे मामा-भांजे को एक उल्टी दिशा से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं मामी व दो अन्य बच्चियां घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार (उम्र 23 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार, निवासी महामलपुर (मिर्जापुर), अपनी मामी सुषमा देवी व उनकी दो बच्चियों को दियाव, निगतपुर (मिर्जापुर) मायके से भदोही स्थित इंद्रा मिल के पास गांव ससुराल ले जा रहा था कि कोषड़ा गांव स्थित फ्लाईओवर से सटी सर्विस लेन पर एक मैजिक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही राहुल की मौत हो गई।

वहीं, साथ में मामी, दो वर्षीय बच्ची परी और एक दूधमुंही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया, वहीं घायलों को एक निजी अस्पताल भेजवाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मैजिक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया, वहीं पुलिस ने मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, घर में कोहराम मच गया।

Advertisement

मृतक दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित बताया गया है तथा मजदूरी कर के घर का भरण-पोषण करता था। इस दुखद घटना से मां अनीता और बहन खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page