Connect with us

वाराणसी

सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी -महात्मा काशी विद्यापीठ में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा की जानकारी एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन समाज विज्ञान संकाय में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार पुरी, अपर पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक), पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी थे। श्री पुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में हाइवे पर चलने का एक नियम है। उस नियम के पालन करने के लिए गाड़ियों में स्पीडोमीटर लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपको नैतिक मूल्यों का ध्यान रखते हुए अपना और अपने देश का भविष्य सुरक्षित रखना है जिसके लिए सड़क नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्रों का कोई न कोई सपना होगा जिसे आप पूर्ण करना चाहते होंगे, लेकिन ये सपना तभी पूर्ण होगा जब आपका जीवन सुरक्षित रहेगा।

सहायक पुलिस आयुक्त विकास श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सड़क पर सुरक्षित चलते हुए दूसरों का ध्यान भी रखना है। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के लिए 4E संकल्पना (Education, Enforcement, Emergency and Environment) छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा की शपथ भी सभागार में दिलाई।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विभागाध्यक्ष प्रो0 सूर्यभान प्रसाद ने सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए छात्रों में रुचि की सराहना करते हुए उन्हें हमेशा राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रेशम लाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 पीयूष मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विभाग के प्रो0 मोहम्मद आरिफ, डॉ0 विजय कुमार, डॉ0 रवि प्रकाश सिंह, डॉ0 जयदेव पाण्डेय, डॉ0 ज्योति सिंह के साथ साथ स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध के छात्र उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page