Connect with us

गोरखपुर

सड़क, पानी और सफाई को लेकर जिला पंचायत में गूंजा जनहित का मुद्दा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य अभय पासवान (सहजनवा द्वितीय) ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह को सौंपा।

अभय पासवान ने ज्ञापन के माध्यम से सहजनवा द्वितीय क्षेत्र में खराब सड़कों की मरम्मत, नाली व जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में सुधार तथा ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इन मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।

Loading...

जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाशत नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page