Connect with us

गाजीपुर

सड़क किनारे फेंका जा रहा कचरा, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर बाजार में कूड़ा प्रबंधन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। गाजीपुर और आजमगढ़ को जोड़ने वाले इस प्रमुख बाजार की आबादी लगभग 5,000 है, लेकिन यहां कूड़ा निस्तारण के लिए कोई निश्चित स्थल नहीं है।

बाजार क्षेत्र के अंतर्गत इनामीपुर, पृथ्वीपुर, चौहान बस्ती, हरिजन बस्ती और मुख्य बाजार जैसे इलाके आते हैं। पूर्व-पश्चिम में रेलवे क्रॉसिंग से बंटे इस बाजार में प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं।

पहले स्थानीय लोग रेलवे की खाली जमीन पर कचरा फेंकते थे, लेकिन रेलवे के विकास कार्यों के चलते अब वह स्थान भी नहीं बचा। मजबूरी में लोग अब सड़क किनारे ही कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, कुछ लोग कूड़े को जला रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब हो रही है।

Advertisement

ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया का कहना है कि बाजार में सरकारी जमीन की कमी के चलते कूड़ा प्रबंधन केंद्र नहीं बन पा रहा है। फिलहाल बाजार से बाहर कचरा निस्तारण की योजना बनाई जा रही है। व्यापार मंडल ने भी शासन से ठोस व्यवस्था की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page