Connect with us

गोरखपुर

सक्षम महोत्सव में प्राकृतिक ऊर्जा के उपयोग का दिया गया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

गीडा (गोरखपुर)। भारत सरकार के ऊर्जा संरक्षण और जागरूकता अभियान के अंतर्गत सक्षम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए प्राकृतिक एवं वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अनुभव गैस एजेंसी के सहयोग से किया गया।

महोत्सव में वक्ताओं ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करना जरूरी है। सौर ऊर्जा, जैव ऊर्जा और स्वच्छ ईंधन जैसे विकल्पों को अपनाकर न केवल ईंधन की बचत की जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दिया जा सकता है।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सक्षम अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ऊर्जा दक्षता, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है। अनुभव गैस एजेंसी की ओर से एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और ऊर्जा बचत के उपायों की जानकारी दी गई। महोत्सव के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page