वाराणसी
‘‘संभव’’ जनसुनवाई में बाइस फरियादी ने दर्ज करायी समस्यायें
रिपोर्ट : मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने मंगलवार को ‘‘संभव’’ के अन्तर्गत जन सुनवाई की। नगर आयुक्त प्रणय सिंह जन सुनवाई करने प्रातः 10 बजे नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पहुॅचे। नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई प्रारम्भ किया गया। नगर निगम से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 22 नागरिकों द्वारा अपनी समस्यायें नगर आयुक्त के समक्ष रखी गयी, जिसके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में जलकल विभाग से सम्बन्धित छः, राजस्व विभाग से सम्बन्धित तीन, सामान्य अभियन्त्रण विभाग से सम्बन्धित पाॅच, अतिक्रमण विभाग से सम्बन्धित एक, नामांतरण से सम्बन्धित चार, लेखा विभाग से सम्बन्धित एक, आलोक विभाग से सम्बन्धित एक तथा स्मार्ट सिटी से सम्बन्धित एक शिकायतें प्राप्त हुई। नगर आयुक्त प्रणय सिंह द्वारा जन सुनवाई में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जन सुनवाई में नगर निगम, वाराणसी के मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, प्रभारी अधिकारी राजस्व व सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला, संयुक्त नगर आयुक्त जगदीश यादव, सचिव, जलकल सिद्धार्थ कुमार, जोनल अधिकारी पी0के0 द्विवेदी, गुरू प्रसाद पाण्डेय, प्रमिता सिंह, राजेश अग्रवाल, रामेश्वर दयाल, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) अजय कुमार राम, जल निगम के परियोजना अभियंता अमित राज, जन संपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव एवं आई0टी0 एक्सपर्ट विद्या प्रकाश दुबे उपस्थित थे।