राज्य-राजधानी
संतकबीरनगर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
संतकबीरनगर। जनपद में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार के निर्देश पर 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए संचालित जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
सूचना विभाग के अनुसार यह अवकाश 02 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। हालांकि अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित रहकर पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, वीएचएसएनडी, पोषण ट्रैकर से संबंधित कार्य सहित अन्य शासकीय एवं विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।
Continue Reading
