Connect with us

गाजीपुर

श्रेष्ठा योजना परीक्षा में त्रिशा ने मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार (गाजीपुर)। पलिवार गाँव की रहने वाली त्रिशा कुमारी ने देशभर में आयोजित श्रेष्ठा योजना परीक्षा में ऑल इंडिया 1175वीं रैंक हासिल कर जिले, गाँव और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। त्रिशा, पलिवार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा हैं, जिनका चयन कक्षा नौ में प्रतिष्ठित सीबीएसई बोर्ड के आवासीय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा हेतु हुआ है।

त्रिशा ने यह उपलब्धि अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत प्राप्त की है। यह योजना वर्ष 2022 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य देशभर के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना है।

त्रिशा का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए भी पूर्व में हो चुका है। श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत एक जून को आयोजित परीक्षा में उन्होंने वाराणसी के लिटिल फ्लावर हाउस परीक्षा केंद्र पर प्रतिभाग किया था। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया था।

इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9 और 11 में देशभर से क्रमशः 1500-1500 मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को हर वर्ष छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। कक्षा 9 में 1,00,000 रुपये, कक्षा 10 में 1,10,000, कक्षा 11 में 1,25,000 और कक्षा 12 में 1,35,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है।

Advertisement

विद्यालय के शिक्षक विन्ध्याचल मौर्य ने जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यालय से पाँच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से त्रिशा का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, खंड शिक्षा अधिकारी सादात सीताराम यादव, प्रधानाध्यापक मुन्नी लाल राम समेत विद्यालय परिवार ने त्रिशा को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page