वाराणसी
श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज वाराणसी द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इण्टर कॉलेज, चौखम्भा, वाराणसी के छात्रों द्वारा गुरुवार 16 मई को प्रातः 8.30 बजे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गई। प्रबंधक पंकज अग्रवाल एल.आई.सी. ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य डाॅ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया –
रैली में मतदान हेतु जागरुकता स्लोगन लिखी तख्तियां जैसे “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।” “पहले मतदान, फिर जलपान “, “देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा”, “अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान” इत्यादि लेकर छात्र चल रहे थे। छात्रों ने नारे लगाकर लोगों को प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
स्काउट के छात्र भी बैण्ड बजाते हुए साथ-साथ चल रहे थे - इस रैली में विद्यालय परिवार के देवेंद्र नाथ गोस्वामी, चन्द्र मोहन सिंह, विमल कुमार त्रिपाठी, रवि कुमार शुक्ला, सुशील कुमार, डाॅ नीरज कुमार अग्रवाल, दीनानाथ, विनय कुमार आदि लोग भी शामिल रहें।
