वाराणसी
श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का हुआ भव्य श्रृंगार, दर्शन कर भक्त हुए निहाल
Loading...
Loading...
वाराणसी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। परम्परा के निर्वाह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आज ही के दिन से पवित्र श्रावण मास तक श्री विश्वनाथ जी के विग्रह पर कुंवरा (Shower) भी प्रतिवर्ष की भांति लगाया गया है।
Loading...


विश्वनाथ कॉरिडोर आने वाली श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ-साथ धाम स्थित श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो जा रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालु श्री हरि विष्णु के मूर्ति को एक टक निहार रहे हैं।
Continue Reading
