Connect with us

पूर्वांचल

श्रद्धा व आस्था के साथ भदोही कोतवाली में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Published

on

मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मउत्सव पर लगाए गए जयकारे

भदोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को श्रद्धा व आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। रात बारह बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल की आवाज गूंज उठी और चारो तरफ भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मउत्सव पर जयकारे लगाए गए और श्रद्धालुओं में काफी खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। नगर के मंदिरों में हर तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ था और मंदिरों में फूलों से आकर्षक सजावट के साथ भव्य लाइटिंग भी की गई थी।


कोतवाली भदोही में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नगर के प्रतिष्ठानों में भी आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर लड्डू गोपाल की मूर्तियों का पंचामृत से अभिषेक कर उनको पोशाक पहनाई गई और अलौकिक झांकी भी सजाई गई।

रात 12:00 बजे ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए जैसे ही पट खोले गए। वैसे ही श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की नारे और भक्ति में गीत गाते हुए नजर आएं। मंदिरों में तथा अन्य स्थानों सहित कोतवाली भदोही में भगवान की झांकियां सजाई गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और दिन भर निराहार रहे। रात 12 बजे भगवान जन्म के बाद ही व्रत खोला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रात को पंजीरी और पंचामृत के साथ फलाहार किया। श्रद्धालुओं ने भगवान का व्रत रखा और देश में सुख और शांति की कामना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में शाम को मंदिरों में भक्ति मय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति भी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa