गाजीपुर
शौर्य सैनिक संगठन को किया गया सम्मानित
गाजीपुर (जयदेश)। जिले के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल महाराजगंज के प्रांगण में 17वी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीओ सिटी गाजीपुर, एसडीएम सदर, विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित शौर्य सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुब्बा यादव इत्यादि लोगों ने दीपक प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें संजय कुमार राय के मैनेजमेंट में इस ट्राफी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। वजन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों ने अपने -अपने कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर मे क्षेत्रिय दर्शकों एवं अभिभावकों से विद्यालय परिसर पटा रहा। सनबीम स्कूल के द्वारा सॉरी सैनिक संगठन की सभी पदाधिकारी गण को अंग वस्त्रम् व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैप्टन बब्बन राम,पैराशूट कमांडो धीरेंद्र यादव, क्रांतिकारी अनिल यादव व सहयोगी गण शामिल रहे।
