सियासत
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर एफआईआर
“राहुल गांधी की जीभ काटकर लाओ, 11 लाख का इनाम पाओ” कहने वाले विधायक संजय गायकवाड से कांग्रेस पार्टी नाराज
महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, ‘राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।
संजय गायकवाड ने यह भी कहा कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में होने का फर्जी नैरेटिव सेट कर वोट हासिल किए। आज वे आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पिछड़े वर्ग, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। बुलढाणा में संजय पर FIR दर्ज कर ली गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बयान से पल्ला झाड़ा –
संजय ने कहा कि राहुल गांधी का वह बयान जिसमें उन्होंने भारत में आरक्षण खत्म करने की बात कही है, यह जनता से सबसे बड़ा झूठ है। आज वह देश से आरक्षण खत्म करने की भाषा बोल रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस का असली चेहरा दिखा दिया है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह विधायक की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं। राजीव गांधी ने कहा था कि आरक्षण देने का मतलब बेवकूफों का समर्थन करना है। अब राहुल गांधी कहते हैं कि वह आरक्षण खत्म कर देंगे।
