मऊ
शिक्षक को SBI ने दिया बीमा क्लेम चेक
(मऊ)। भारतीय स्टेट बैंक की रतनपुरा शाखा ने शुक्रवार को सहायक अध्यापक कालीचरण यादव को 3,10,621 रुपये का स्वास्थ्य बीमा क्लेम चेक प्रदान किया। कालीचरण यादव ने बैंक की जनरल एडवांस आरोग्य पॉलिसी ली थी, जिसमें उन्होंने 11,999 रुपये की वार्षिक किस्त जमा की थी। पॉलिसी लेने के एक सप्ताह बाद ही वे बिलौझा बाजार में दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसके बाद उन्होंने क्लेम किया।शाखा प्रबंधक इंद्रजीत कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ चेक सौंपते हुए बताया कि उन्हें जल्द ही दूसरी धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
यह पॉलिसी 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है, और पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ जरूर लेना चाहिए।इस मौके पर बैंक अधिकारी रितिक कुमार, पुष्पराज सिंह, आशीष जायसवाल, आलोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राम आशीष यादव, देवेंद्र यादव और जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। कालीचरण यादव की पत्नी कविता यादव ग्राम पंचायत सेमराजपुर की प्रधान हैं।