Connect with us

गाजीपुर

शिक्षकों की मासिक बैठक संपन्न, बिना मान्यता स्कूल चलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार (गाजीपुर)। जिले के सादात विकास खंड स्थित बीआरसी पर शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी सीताराम यादव ने की। इस दौरान निपुण भारत मिशन के तहत सहज पुस्तिका, आधारशिला संदर्शिका, शिक्षक डायरी, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, तीनों मॉड्यूल, गणित किट के उपयोग और प्रेरक विद्यालय की कार्ययोजना समेत सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई।

खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों से मिशन निपुण की प्रगति की जानकारी ली और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिक्षक कम से कम 10 अभिभावकों को दीक्षा और रीड एलॉग एप डाउनलोड कराएं और उसकी सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही अन्य विभागीय कार्यों को भी समय पर पूरा करने के लिए कहा।

बैठक के दौरान खंड शिक्षाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि विकासखंड क्षेत्र में बिना मान्यता प्राप्त कोई भी प्राथमिक या पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित नहीं किया जाएगा। संज्ञान में आया है कि कई विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं और प्रबंधकों द्वारा टीसी व अंकपत्र जारी किए जा रहे हैं, जो नियम के खिलाफ है। ऐसे मामलों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रबंधक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

खंड शिक्षाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय तत्काल प्रभाव से बंद करें क्योंकि उनके द्वारा जारी प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ही विद्यालयों का संचालन और शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page