Connect with us

गाजीपुर

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, कराया गर्भपात, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में एक युवक पर गंभीर आरोप लगे हैं। 20 वर्षीय एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता की शादी किसी और से हो गई, लेकिन आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाना जारी रखा।

कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी से साथ चलने की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया। बाद में वह पीड़िता को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया, जहां इंजेक्शन देकर जबरन गर्भपात करवा दिया गया। पीड़िता अभी भी ब्लीडिंग की समस्या से जूझ रही है। उसने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन गर्भपात कराने की धारा 89, विवाहित होकर धोखाधड़ी से संबंध बनाने की धारा 82(2), और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page