Connect with us

अपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फूलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। आरोपी की पहचान कठिरांव (जंगलपुर) निवासी अशोक पटेल के रूप में हुई है।

फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कैथोली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गौरतलब है कि पीड़िता ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में शामिल कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page