अपराध
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता को पिलाया शराब
Loading...
Loading...
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि लेदूपुर के 42 वर्षीय युवक ने एक साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह जेल गया था।
जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने फिर से उससे संपर्क किया और शादी का वादा कर उसे घुमाने ले जाने लगा। महिला का आरोप है कि 16 अक्तूबर को आरोपी ने उसे शराब पिलाकर चांदमारी क्षेत्र की वीडीए कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया।
Loading...
इस मामले में शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के आरोप में सारनाथ थाने से जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
