Connect with us

वाराणसी

शहर में चला अतिक्रमण अभियान, वसूला गया जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ अस्सी घाट पहुंच गंगा सेवा समिति के श्रवण कुमार को मूर्ति हटाने हेतु कहा गया, उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें आज शाम 04 बजे तक का समय दिया जाए ताकि मूर्ति को हटवा सकें अतः प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला को अवगत कर मूर्ति हटाने हेतु शाम 04 बजे तक का समय दिया गया l
जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी के उपस्थिति में यातायात पुलिस उप निरीक्षक देवा नंद बरनवाल और पुलिस बल के सहयोग से दशाश्वमेघ घाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर सभी दुकानदारों को घोषणा कर सूचना प्रसारित किया गया कि वे 24 घंटे के भीतर घाट से दुकान हटा कर नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों में शिफ़्ट हो जाएं lपंचकोश परिक्रमा के दृष्टिगत जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी तथा पुलिस अयुक्त अवधेश कुमार पांडेय के उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से मणिकर्णिका घाट स्थित मणिकर्णिका कुंड के आसपास से तमाम वेंडरों /अतिक्रमण को हटवा कर इलाक़ा खाली करवाया गया l
ज़ोनल अधिकारी भेलूपुर जोन जितेंद्र कुमार आनंद के उपस्थित में क्षेत्र बजरडिहा और सुन्दर पुर क्षेत्रों में गृह कर बकायेदारों के खिलाफ़ अभियान चलाते हुए 2,20,000 रू. गृह कर वसूल किया गया l वरुणा पार जोन कर अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर और उनकी टीम के साथ मिल कर नदेसर क्षेत्र में गृह कर बकायेदारों द्वारा मंगलवार तक गृह कर जमा करने के आग्रह पर सभी को मंगल वार तक का समय दिया गया, कुल 6,000 रू. गृह कर वसूल किया गया l पूरे अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर उन्हें जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 2,300 रू. वसूला गया l

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page