Connect with us

गोरखपुर

व्हाट्सएप चैट से होटल तक फैला जाल, गोरखपुर दुष्कर्म कांड में चौंकाने वाले खुलासे

Published

on

रोते हुए किशोरी ने सुनाई आपबीती

गोरखपुर। होटल और स्पा सेंटर में बंधक बनाकर दुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने कहा कि सबसे पहले उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। जब वह होटल से भाग गया तो होटल मालिक, मैनेजर और स्पा संचालक व उसके दोस्तों ने बेटी की अस्मत लूटी।रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। दो जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद नौ जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई। रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

इसके बाद बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आईं। उन्होंने भी शाहपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इनके साथ भी हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया था।

शाहपुर और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने जांच कर सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page