Connect with us

गोरखपुर

“व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से होता है महान” : अशोक पांडेय

Published

on

Loading...
Loading...

गणतंत्र दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान

गोलाबाजार (गोरखपुर)। 77 वें गणतंत्र दिवस पर सावित्री राममुरारी पांडेय इंटर कालेज भटौरा के कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र छात्राओं को गायत्री मंगला प्रतिभा सम्मान छात्रवृत्ति एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार विद्यालय प्रबंधक के चाचा ओ एन जी सी के अवकाश प्राप्त जनरल मैनेजर हरीश पांडेय द्वारा प्रति वर्ष अपने माता पिता के याद में मेधावियों को दिया जाता है। इसी प्रकार इनके द्वारा अपनी बेटी दिशा के नाम पर अनाथ बच्चों को सही दिशा पुरस्कार दिया जाता है ।

इस मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गगहा क्षेत्र के सोनईचा निवासी प्रसिद्ध समाज सेवी अशोक पांडेय रहे।मेधावियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। दया, परोपकार, अहिंसा, सामाजिक कार्य आदि ऐसे गुण है जो व्यक्ति को महानता की ओर ले जाते हैं। ऐसे ही इस विद्यालय के प्रबंधक ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोल कर किया है। जिसकी जितनी सराहना किया जाए वह कम है। क्योंकि शिक्षा से ही देश का विकास सम्भव है। वह विद्यालय के छात्र छात्राओं के विद्यालय के टायलेट की स्थिति देख 51 हजार रुपया देने की घोषणा किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मोहन पांडेय ने किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र प्रसाद पांडेय ने किया तथा संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता दिवाकर मौर्य एवं हरीन्द्र भारती ने किया।

गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, नशा मुक्ति, पुलवामा अटैक आदि पर नाटक,कई प्रकार के पिरामिड बनाया, हम वक्त बदल देंगे आदि देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

Advertisement

इन मेधावियों को किया गया सम्मानित

कक्षा 9 की सोनाक्षी यादव, रीतिका पाण्डेय, अपसाना खातून, आयुष पाण्डेय, विकास चौबे, कक्षा 10 की सेजल यादव, जोहरा खातून, भूमिक यादव, कक्षा- 11 की सुप्रिया पाण्डेय, सीमा पासवान, कक्षा 12 अंशिका पाण्डेय, सुन्नत बानो, सना खातून, महताब आलम, दिव्यांशु पाठक को गायत्री मंगला पुरस्कार एवं रितु पुत्री स्व पिंटू कुमार एवं शबनम पुत्री स्व नूर इस्लाम को सही दिशा छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page