Connect with us

मिर्ज़ापुर

वीआईपी बनने का नाटक पड़ा भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां दो युवकों ने खुद को बड़े राजनेता का बेटा बताकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। कोतवाली शहर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया।

यह मामला तब खुला जब 23 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आधिकारिक CUG नंबर पर एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एक नामी नेता का बेटा बताया और एक मामले में अनुचित लाभ की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP सोमेन वर्मा ने नगर क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर के नेतृत्व में टीम गठित की।

जांच में तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार को BLJ ग्राउंड के पास से दो अभियुक्तों राजन तिवारी पुत्र मोतीलाल तिवारी और अनुज मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य, निवासी बौरिया, थाना रामपुर, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी नाम और राजनीतिक पहचान का सहारा लेकर अधिकारियों को धमकाते थे ताकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। राजन तिवारी पर पहले से आठ और अनुज मौर्य पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page