Connect with us

वाराणसी

वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थाना के कोईरीपुर गांव के पास रविवार को वीआईपी ड्यूटी पर बाबतपुर जा रहे बाइक सवार दो सिपाही को एक पिकअप ने टक्कर मार दी।इससे कपसेठी थाना पर तैनात सिपाही देवीलाल यादव (32 वर्ष) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे सिपाही मनन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कपसेठी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि, दोनों सिपाही वीआईपी ड्यूटी पर जाते वक्त हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। प्रयागदराज के हंडिया के रसार बरौत निवासी देवीलाल पिछले दो साल से कपसेठी थाना पर तैनात थे।

Loading...

जानकारी के अनुसार, कपसेठी थाने के पैरोकार देवीलाल यादव और मनन कुमार की वीआईपी ड्यूटी बाबतपुर में लगी थी। दोनों रविवार को बाइक से बाबतपुर जा रहे थे। जैसे ही बड़ागांव थाना के कोईरीपुर के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं गंभीर चोट लगने से देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मनन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page