Connect with us

वाराणसी

विश्व हिंदू महासंघ ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गोदौलिया स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव शौर्य दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह (WHF) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रनिष्ठ विचारों एवं जनसेवा पर आधारित जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए हुई। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए व्यापक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था में आए सुधार की सराहना की। चूंकि यह आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ, अतः इस मौके पर महासंघ द्वारा संकल्प लिया गया कि पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा ताकि पर्यावरण संतुलन को संरक्षित किया जा सके।

Advertisement

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने आमजन से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और योगी जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की संगठित चेतना ही भविष्य में एक सशक्त हिंदू राष्ट्र की नींव रख सकती है।

इस अवसर पर संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए वाराणसी जनपद में नरेंद्र सेठ को जिला अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा को महानगर अध्यक्ष और मनीष कुमार राय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया।

उक्त अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. अजय सिंह, अरुण सिंह साधू, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुरेश सिंह, चंदन तिवारी, रमेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page