Connect with us

वाराणसी

विश्वकर्मा समाज ने अखिलेश यादव को भेंट किया हथौड़ा-आरी

Published

on

Loading...
Loading...

विशेष पैकेज और अवकाश का आश्वासन

वाराणसी। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वाराणसी में मुलाकात की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने भगवान विश्वकर्मा के प्रतीक औजार हथौड़ा और आरी भेंट किया।

Loading...

अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर समाज के लिए विशेष पैकेज, लखनऊ में भगवान विश्वकर्मा की विशाल प्रतिमा व सोने का सिंहासन स्थापित किया जाएगा।

साथ ही 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।बैठक में शशिकांत शर्मा को रायबरेली से टिकट की सहमति मिली और समाज के अन्य लोगों को भी चुनाव में अवसर देने का वादा किया गया। इस मौके पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page