Connect with us

वाराणसी

विधानसभा की तर्ज पर बनेगा नगर निगम का मिनी सदन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम की बिल्डिंग का एक हिस्सा तोड़कर विधानसभा की तर्ज पर नया मिनी सदन तैयार करने की योजना पर सहमति बन गई है। यह नया भवन डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट से लेकर नगर आयुक्त कार्यालय के बगल तक का क्षेत्र कवर करेगा। इसके तहत निगम की उत्तरी बिल्डिंग का कुछ हिस्सा हटाया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, लगभग एक एकड़ भूमि पर बनने वाले इस सदन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। दिसंबर में इसके निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। इसमें 300 लोगों की बैठक क्षमता होगी और इसे नगर निगम की बिल्डिंग से एक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया सदन

नगर निगम का यह मिनी सदन सुरक्षा और पर्यावरण के मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग, सोलर सिस्टम, डॉल्वी साउंड सिस्टम, और सीसीटीवी कैमरे जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेयर के मंच के सामने मीडिया दीर्घा का निर्माण भी किया जाएगा।

3.50 करोड़ की लागत, दिसंबर से निर्माण की शुरुआत

Advertisement

इस भव्य भवन के निर्माण पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और इंजीनियरिंग प्रॉक्योरेटमेंट ऑफ कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल के जरिए डीपीआर तैयार की जा रही है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया, “नगर निगम के नए सदन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और दिसंबर में कार्य शुरू करने की योजना है।”

नए सदन के निर्माण से नगर निगम के पार्षदों की बैठक संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, साथ ही यह मिनी सदन नगर निगम के कार्यों को भी अधिक व्यवस्थित और सुलभ बनाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page